ते आ ता र ता ह्म
हा ते आ ता र ता ह्म ह्म
ते आ ता र ता ह्म
मौसम की अदला बदली में
पवन गुलाबी हो जाती हैं
हाँ मैने छूकर देखा हैं
हाँ मैने छूकर देखा हैं
रात सरक कर चलते चलते
बिल्कुल आधी हो जाती हैं
हाँ मैने छूकर देखा हैं
हाँ मैने छूकर देखा हैं
मौसम की अदला बदली में
सेरा ओह या सेरा
ओह या
गरम गुनगुनी धूप से
बात की हैं मैने
पानी के बहने में
हसीन सुनी है मैने
सब कहते हैं दीप बुझा हैं
लेकिन बाती सो जाती है
हाँ मैने छूकर देखा हैं
हाँ मैने छूकर देखा हैं
मौसम की अदला बदली में
बिन दस्तक के आए जो
वो प्यार सुना हैं
बिन बोले मन खोले
वो अधिकार सुना हैं
लम्हों की उंगली थाम के
यादें आँगन में आ जाती हैं
हाँ हाँ हाँ मैने छूकर देखा हैं
हाँ हाँ हाँ मैने छूकर देखा हैं
ठंडा ठंडा अंग बूँदों का
मुलायम रंग है फूलों का
चूबने वाले रंग पहेंन कर
दुल्हन साज धज के जाती हैं
हाँ हाँ हाँ मैने छूकर देखा हैं
हाँ हाँ हाँ मैने छूकर देखा हैं