प्यार से प्यार हम अब तो करने लगे
आपके प्यार में जीने-मरने लगे
इस क़दर आप से हम को मोहब्बत हुई
इस क़दर आप से हम को मोहब्बत हुई
आपकी धड़कनों में उतरने लगे
प्यार से प्यार हम अब तो करने लगे
अब नहीं हो रहा दिल पे क़ाबू, सनम
आपकी चाहतों में है जादू, सनम
अब नहीं हो रहा दिल पे क़ाबू, सनम
आपकी चाहतों में है जादू, सनम
अब होश ना कुछ भी रहा, ख़ाबों में खो गए
ज़ुल्फ़ों तले हम चैन से बाँहों में सो गए
आपको देख के आहें भरने लगे
आपको देख के आहें भरने लगे
इस क़दर आप से हम को मोहब्बत हुई
इस क़दर आप से हम को मोहब्बत हुई
आपकी धड़कनों में उतरने लगे
प्यार से प्यार हम अब तो करने लगे
एक-दूजे को ऐसे तड़पा गए
देखते-देखते ही क़रीब आ गए
एक-दूजे को ऐसे तड़पा गए
देखते-देखते ही क़रीब आ गए
"छेड़ें ज़रा महबूब को," आवारगी कहे
"चाहें सदा बस आपको," दीवानगी कहे
आज तो हद से आगे गुज़रने लगे
आज तो हद से आगे गुज़रने लगे
इस क़दर आप से हम को मोहब्बत हुई
इस क़दर आप से हम को मोहब्बत हुई
आपकी धड़कनों में उतरने लगे
आपकी धड़कनों में उतरने लगे
प्यार से प्यार हम अब तो करने लगे